क्रिकेट

IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही भारतीय टीम को मिली थी दर्दनाक हार, एमएस धोनी के साथ खूब रोए थे फैंस

India vs England Manchester T20, MS Dhoni 2019 World Cup Run Out: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले मैच से पहले फैंस को 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की याद आ गई है, जहां मार्टिन गप्टिल के एक थ्रो ने एमएस धोनी को रन आउट कर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया था।
2 min read
Jul 04, 2026
India vs England Manchester T20, MS Dhoni 2019 World Cup Run Out, Martin Guptill Throw India vs New Zealand,
मार्टिन गप्टिल के एक सटीक थ्रो ने एमएस धोनी को रन आउट कर दिया था . (Photo - ICC)

India vs England Manchester T20: क्रिकेट के इतिहास में कुछ यादें ऐसी होती हैं जो कभी धुंधली नहीं पड़तीं। साल 2019 के वर्ल्ड कप का वो सेमीफाइनल मैच भी कुछ ऐसा ही था, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस को ऐसा जख्म दिया जो आज भी ताजा है। वैसे तो भारत अब तक केवल दो बार वन-डे का वर्ल्ड चैंपियन बना है, पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और दूसरी बार 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में। टीम इंडिया चार बार फाइनल में भी पहुंची है, जिसमें से दो बार उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फैंस के लिए फाइनल की हार से भी ज्यादा दर्दनाक 2019 के सेमीफाइनल की वो हार थी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी।

तीन भारतीय बल्लेबाज लगातार एक-एक रन पर आउट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान (Old Trafford Manchester Ground) पर खेला गया यह मैच बारिश के कारण दो दिनों (9 और 10 जुलाई) तक चला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 239 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत के टॉप-3 स्टार बल्लेबाज केएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। 24 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि मैच हाथ से निकल गया है।

लेकिन इसके बाद एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 116 रनों की कमाल की साझेदारी हुई। जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि धोनी ने 72 गेंदों में 50 रन बनाए। जब जडेजा आउट हुए, तब भी धोनी क्रीज पर थे और जीत की उम्मीदें जिंदा थीं।

धोनी की आंखे से आए आंसू, वहीं टूटी उम्मीद

तभी 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर वो हुआ जिसने पूरे देश को रुला दिया। धोनी ने दो रन चुराने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री से मार्टिन गप्टिल के एक सीधे और सटीक थ्रो ने उन्हें क्रीज से महज कुछ इंच दूर रहते हुए रन आउट कर दिया। धोनी ने बाद में अफसोस भी जताया था कि काश उन्होंने डाइव लगाई होती। जैसे ही थर्ड अंपायर ने रेड लाइट जलाई, धोनी नम आंखों से पवेलियन की ओर चल दिए। भारत यह मैच 18 रनों से हार गया।

उसी मैनचेस्टर के मैदान पर फिर उतरेगी भारत

शनिवार 4 जुलाई को भारतीय टीम एक बार फिर उसी मैनचेस्टर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने उतर रही है। आयरलैंड से सीरीज हारने और इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुलने के बाद, टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम है। लेकिन इस मैदान पर कदम रखते ही फैंस के जहन में गप्टिल का वो थ्रो और धोनी की नम आंखें एक बार फिर ताजा हो गई हैं।

Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट