
IND vs ENG Test Series Live Streaming: इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। इससे पहले दोनों ही टीम ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रही हैं। भारतीय टीम पिछले 11 साल में अपनी सरजमीं पर कोई भी टेस्ट टीम नहीं हारी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजर जीत के सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड ही वह टीम है, जिसने 11 साल पहले 2012 में भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी। इंग्लैंड टीम एक बार फिर से इतिहास दोहराना चाहेगी। ऐसे में दर्शकों को बेहद कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं कि इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कब से शुरू हो रही है?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है। पहला मैच गुरुवार सुबह 9.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मुकाबले कब-कब हैं?
पहला मैच हैदराबाद में 25 से 29 जनवरी तक, दूसरा मैच विशाखापट्टनम में 2 से 6 फरवरी तक, तीसरा मैच राजकोट में 15 से 19 फरवरी तक, चौथा मैच रांची में 23 से 27 फरवरी तक और 5वां मैच धर्मशाला में 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। ये सभी मैच दिन में ही खेले जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर किया जाएगा। यहां आप विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री के साथ देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह को BCCI का बड़ा तोहफा, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे दूसरा टेस्ट