28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिंकू सिंह को BCCI का बड़ा तोहफा, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेंगे दूसरा टेस्‍ट

BCCI ने रिंकू सिंह को बड़ा तोहफा देते हुए उन्‍हें इंडिया ए स्‍क्‍वॉड टीम में शामिल किया है। इंडिया ए 24 जनवरी से इंग्‍लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय टेस्‍ट मैच खेलेगी। रिकूं सिंह फिलहाल यूपी के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jan 2024, 11:03 AM IST

rinku_singh.jpg

बीसीसीआई ने आज सुबह एक बड़ी घोषणा की है। सेलेक्शन कमेटी ने बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह को इंडिया ए टीम में शामिल कर बड़ा तोहफा दिया है। इंडिया ए टीम 24 जनवरी से अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय टेस्‍ट मैच खेलेेेेगी। रिंकू सिंह के लिए ये टेस्ट टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। अगर वह सीमित ओवर की तरह यहा भी अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो उन्‍हें सीनियर टेस्‍ट टीम में भी शामिल किया जा सकता है। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्‍होंने कुछ आकर्षक पारियां खेली हैं, जिसके फलस्‍वरूप उन्‍हें इंडिया ए में मौका दिया गया है।


विराट कोहली निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। अभी तक बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। लेकिन ये तय है कि सरफराज खान, रिंकू सिंह और रजत पाटीदार को उनकी जगह पर पहले दो मैच में मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को इंडिया ए मौका देकर ये साफ कर दिया है कि उन्‍हें टेस्‍ट टीम में भी मौका मिलेगा। मध्‍यक्रम बल्‍लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में केरल के विरूद्ध 92 रन की शानदार पारी खेली थी।

पुजारा हो सकते हैं कोहली के रिप्‍लेसमेंट

माना जा रहा है कि बीसीसीआई विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेतेश्वर पुजारा को मौका दे सकता है। पुजारा फिलहाल अच्‍छी फॉर्म में हैं। चेतेश्‍वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 में अभी तक सौराष्ट्र के लिए तीन मैच खेले हैं और पांच पारियों में हर बार 40 से अधिक का स्कोर किया है। एक मैच में पुजारा दोहरा शतक भी ठोक चुके हैं।


इंग्‍लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए स्‍क्‍वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल और रिंकू सिंह।