क्रिकेट

IRE vs IND 1st T20 Weather Report: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश की संभावना

IRE vs IND: बेलफास्ट में आज भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जहां सबकी नजरे वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी है लेकिन बारिश की वजह से उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
2 min read
Jun 26, 2026
Vaibhav Suryavanshi Latest News
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ireland vs India 1st T20 Weather Report: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा, जहां बारिश की वजह से मैच प्रभावित हो सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय बेलफास्ट में 35% बारिश की संभावना जताई जा रही है। बेलफास्ट में दोपहर 12:00 बजे से ही 50% से अधिक बारिश की संभावना है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन ढलेगा, मौसम साफ होने की उम्मीद है। मुकाबला शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा। टॉस के समय भी बारिश की संभावना करीब 49% बताई जा रही है।

सूर्यवंशी की डेब्यू में हो सकती है देरी

रात 8:00 बजे के बाद मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर शुरुआती एक-दो घंटे बारिश होती है, तो मैच कम ओवरों का देखने को मिल सकता है। साथ ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए भी फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए थे, बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे अधिक रहा था। इसके अलावा 72 छक्के लगाकर उन्होंने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। इसके बाद चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में शामिल करना ही पड़ा। बाद में सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली और लिस्ट ए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया।

किसकी जगह खेलेंगे सूर्यवंशी

देखा जाए तो टी20 वर्ल्डकप के स्क्वॉड से इस बार 7 बदलाव हुए हैं लेकिन ओनपिंग स्लॉट पर अब 4 खिलाड़ी दावा ठोक रहे हैं। अब सवाल यह है कि वह ओपनिंग में किसकी जगह खेलेंगे। भारतीय टीम में फिलहाल चार ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं, जिनमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं।

ईशान किशन वन-डाउन पर बल्लेबाजी करते नजर आए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ज्यादातर ओपनिंग की है। हालांकि, कई मौकों पर संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में भी भेजा गया है। अब देखना होगा कि आयरलैंड के खिलाफ नए कप्तान Shreyas Iyer किस तरह की बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर उतरते हैं। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network और Sony LIV पर देखा जा सकता है।

Updated on:
26 Jun 2026 08:41 am
Published on:
26 Jun 2026 08:36 am