क्रिकेट

India vs Leicestershire: भरे स्टेडियम में फैंस से भिड़े Virat Kohli, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच इंग्लैंड में चल रहे Leicestershire के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में वह स्टेडियम में फैंस से भिड़ गए। विराट कोहली का यह मीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2022, 7:41 PM IST
Virat kohli Viral Video
Virat kohli Viral Video

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं, फिर चाहे वह क्रिकेट का मैदान हो या बाहरी दुनिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से जमकर बहस करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो India vs Leicestershire के प्रैक्टिस मैच का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी का बचाव करते हुए ट्रोल करने वाले फैंस की क्लास लगा दी है

Virat Kohli कमलेश नागरकोटी के बचाव में भिड़ गए

सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह भारत और लीसेटशायर के बीच चल रहे प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन का बताया जा रहा है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड दौरे पर भारत के नेट गेंदबाज कमलेश नागरकोटी बाउंड्री लाइन के पास बिल्डिंग कर रहे थे। इसी बीच दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ फैंस इस तेज गेंदबाज को परेशान करने लगे, यह नजारा देख विराट कोहली नगरकोटी के बचाव में आए और दर्शक दीर्घा में बैठे ट्रोल करने वाले फैंस की जमकर क्लास लगा दी

यह भी पढ़ें - कार्तिक, ईशान या सैमसन Ireland के खिलाफ किसे करनी चाहिए विकेटकीपिंग, दिग्गज ने किया खुलासा

विराट कोहली को इस वीडियो में साफ-साफ यह कहते हुए देखा जा सकता है कि "वो यहां तुम्हारे लिए आया है या मैच खेलने" वीडियो में विराट कोहली बालकनी से क्रिकेट फैंस पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। खैर इस घटना के बाद विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है। आपको क्या लगता है कि विराट कोहली ने सही किया या गलत हमें कमेंट कर जरूर बताएं। देंखें वीडियो

वहीं मैच का हाल बताएं तो विराट कोहली ने पहली पारी में 33 रन बनाए थे और खबर लिखे जाने तक वह दूसरी पारी में वह 27 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 48.4 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन है।


Updated on:
25 Jun 2022, 7:41 PM IST
Published on: