
Dinesh karthik, Sanju Samson and Ishan Kishan
India Tour of Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। इस दौरे पर नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया है जबकि इस सीरीज में दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में 3 विकेट कीपर मौजूद हैं। इस सीरीज में इस बात पर माथापच्ची हो रही है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को किस खिलाड़ी को विकेटकीपर बनाना चाहिए? क्योंकि इस दौरे पर दिनेश कार्तिक, ईशान किशन और संजू सैमसन विकेटकीपिंग के प्रबल दावेदार हैं। इसी बीच इन अटकलों को खारिज करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर (Rohan Gavaskar) ने बताया है कि किस खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए
रोहन गावस्कर ने दी बड़ी जानकारी
रोहन गावस्कर ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में डीके (Dinesh Karthik) को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल करना चाहिए जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन को भी बल्लेबाज के रूप में चुनना चाहिए। इसके अलावा रोहन ने कहा कि आप आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में इन तीनों खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर मैं दिनेश कार्तिक का समर्थन करूंगा। हालांकि मैं इसके साथ हूं कि प्लेइंग इलेवन में किशन और संजू दोनों को जगह मिले।
यह भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट में James Anderson के सामने इन भारतीय बल्लेबाजों ने कूटे हैं सबसे ज्यादा रन
बता दें कि एक ही समय पर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम को दो दौरे करने पड़ रहे हैं। भारत की सीनियर टीम जहां इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच और सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी कर रही है तो भारत की दूसरे दर्जे की टीम को दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर भेजा गया है। इस दौरे पर पहली बार हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है जबकि उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार को बनाया गया है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने संकेत दिए हैं कि कुछ युवाओं को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - MUM vs MP Ranji Final 2022 Day 4: मध्यप्रदेश ने मुंबई पर बनाई बढ़त, क्या ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पाएगी MP
2 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम
India t20 squad against Ireland 2022: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान) ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक
Updated on:
25 Jun 2022, 7:10 PM IST
Published on:
25 Jun 2022, 7:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.