क्रिकेट

IND vs NZ 2nd test Highlights: बेंगलुरु के बाद पुणे में भी भारत का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 113 रन से हरा 68 साल में पहली बार सीरीज पर जमाया कब्जा

पुणे टेस्ट में भारत को 113 रनों से हरा न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा। कीवी टीम नेपहली बार भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती है।

1 minute read

India vs New Zealand, 2nd Test Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 113 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम मात्र 156 पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 255 रन बनाए। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में उन्होंने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारत मात्र 245 रन पर ढेर हो गया। इसी के साथ भारत 12 साल बाद अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज हारा है। इससे पहले 2012 में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था।

न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार 1955-56 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। तब से लेकर अबतक न्यूजीलैंड ने भारत के 12 दौरे किए। लेकिन एक में भी उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। आखिर कार 13वें दौरे में कीवी टीम ने सफलता हासिल कर ली है।

दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने इस मैच में 13 विकेट झटके हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में छह विकेट झटके। यह पहली बार है जब सैंटनर ने अपने करियर में फाइव-विकेट हॉल लिए हैं।

Updated on:
05 Jul 2025 11:13 am
Published on:
26 Oct 2024 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर