क्रिकेट

IND vs NZ: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, जानें कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मैच

IND vs NZ When and where to watch: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
2 min read
india_nz_1st_odi.png

India vs new Zealand 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर पहले ही 2-0 से आगे चल रहा है। हैदराबाद में खेला गया पहला मुक़ाबला भारत ने 12 रन से जीता था। वहीं रायपुर में दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज़ की थी। ऐसे में इस मैच को जीतकर वह लगातार दूसरी वनडे सीरीज क्लीनस्वीप करना चाहेगा। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुक़ाबला -

IND vs NZ 3rd ODI: कब होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 24 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

IND vs NZ 3rd ODI: कहां होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs NZ 3rd ODI: कब शुरू होगा भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूज़ीलैंड का वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 1.00 बजे होगा।

IND vs NZ 3rd ODI: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IND vs NZ 3rd ODI: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

IND vs NZ 3rd ODI: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Published on:
24 Jan 2023 11:55 am