क्रिकेट

NZ vs IND 4th T20I: भारत ने न्यूजीलैंड से जीता टॉस, बॉलिंग का लिया फैसला

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 1:12 PM IST
New Zealand vs India
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और नमनधीर (Photo- X/@BCCI)

NZ vs IND 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20I मैच में टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया।

भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार यह मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह मयंक यादव और ईशान किशन को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। ईशान किशन पिछले दो मुकाबलों में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

अर्शदीप सिंह और मिचेल सैंटनर 150 टी20I विकेट के करीब

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 102 टी20I मैच में कुल 149 विकेट चटकाए हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20I मैच में एक विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वे इस प्रारूप में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के पास भी टी20I में 150 विकेट पूरे करने का मौका है। यदि सैंटनर भारत के खिलाफ एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे 150 टी20I विकेट हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले ईश सोढ़ी और टिम साउदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड vs भारतः टी20I हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 34 टी20I मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में भारत ने जहां 22 मैच में जीत मिली है, वहीं 11 मुकाबलों में उसे न्यूजीलैंड से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा था।

टी20I में सीरीज में अभिषेक ने बनाए हैं 169 रन

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में 3 मैच में 169 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 238.03 रहा है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने भी सीरीज के 3 टी20I मैच में 174.23 की स्ट्राइक रेट से कुल 169 रन बनाए हैं।

Updated on:
30 Oct 2026, 1:12 PM IST
Published on: