क्रिकेट

Champions Trophy फाइनल में क्‍या न्यूजीलैंड दोहराएगा इतिहास या भारत करेगा पलटवार, जानें क्‍या हुआ था 25 साल पहले

IND vs NZ Clash after 25 years in CT Final: करीब 25 साल बाद भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ंत को तैयार हैं। इस बार ये देखना दिलचस्‍प होगा कि कीवी टीम इतिहास दोहराएगी या फिर मैन इन ब्‍लू पलटवार करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2025, 2:16 PM IST
IND vs NZ

IND vs NZ Clash after 25 years in Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी और खिताबी मुकाबला रविवार 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। करीब 25 साल बाद भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 15 अक्‍टूबर 2000 को नैरोबी में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई थी। उस दौरान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को आईसीसी नॉकआउट के नाम से जाना जाता था। उस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस बार देखने वाली बात होगी कि कीवी टीम इतिहास दोहराएगी या फिर भारत उस हार का हिसाब चुकता करेगा। आइये एक नजर डालते हैं कि 25 साल पहले हुए उस मुकाबले में क्‍या हुआ था?

ढाई दशक पहले इन दिग्‍गजों के बीच हुआ था मुकाबला

दरअसल, ढाई दशक पहले खेले गए उस मुकाबले के बाद अब दोनों ही टीमों की खेलने की शैली में भी बदलाव आया है। मेन इन ब्‍लू और कीवी टीम पहले से कहीं ज्‍यादा आक्रामक हो गई हैं। उस दौरान जहां भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, अजीत अगरकर, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे दिग्‍गज थे। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम में नाथन एस्टल, स्टीफन फ्लेमिंग, क्रिस केर्न्स, क्रेग मैकमिलन, क्रिस हैरिस और स्कॉट स्टायरिस जैसे स्‍टार थे।

न्‍यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में दर्ज की थी जीत

सन 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्‍यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेली थी। उस शतक के दम पर भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 264 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम को खराब शुरुआत मिलने के बावजूद आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी। कीवी टीम की ओर क्रिस केर्न्स ने नाबाद शतक जड़ा था।

दुबई में भारत की स्थिति मजबूत

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अजेय है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इस टूनार्मेंट ग्रुप स्‍टेज के सभी मैच जीते हैं। ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में भारत कीवियों को 44 रन से शिकस्‍त दी थी। इसके बाद सेमीफाइनल में वनडे वर्ल्‍ड कप चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को चार विकेट से मात दी। सबसे खास बात ये है कि भारत ने अपने ये सभी मैच एक ही वेन्‍यू पर खेले हैं। टीम दुबई की परिस्थितियों से अच्‍छी तरह से वाकिफ हो चुका है। जबकि न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपने सभी मैच ट्रैवल करते हुए अलग-अलग वेन्‍यू पर खेले हैं। ऐसे में दुबई में खेले जानें फाइनल में भारत की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।

Updated on:
6 Mar 2025, 2:16 PM IST
Published on: