क्रिकेट

T20 में भारत के ये 3 बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक चुके हैं शतक, लेकिन सिर्फ 2 खेल रहे हैं टी20 वर्ल्डकप

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जहां भारतीय क्रिकेट टीम से 2 कड़वी यादें जुड़ी हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम ने भी इसी मैदान पर अपना भारत में अपना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया था।
2 min read
Mar 07, 2026
ईशान और सैमसन
ईशान किशन और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान से दोनों टीमों की कड़वी यादें जुड़ी हैं। इस मैदान पर जहां भारतीय टीम 2023 क्रिकेट वर्ल्डकप का फाइनल हार चुकी है तो न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं का सबसे खार प्रदर्शन भी इसी मैदान पर किया है। हालांकि इसी मैदान पर भारतीय टीम ने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी हासिल की थी, जिसमें शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था। गिल के अलावा 2 अन्य भारतीय बल्लेबाज भी कीवी टीम के खिलाफ सैकड़ा जड़ चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा था पहला शतक

टीम इंडिया के वर्तमान टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 191/6 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में महज 126 रन पर समेटकर मैच 65 रन से जीत लिया।

शुभमन गिल ने मचाई थी सनसनी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में दूसरा शतक शुभमन गिल ने ठोका था। 1 फरवरी 2023 को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने 168 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में गिल ने 63 गेंदों में 7 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए। उनकी इस पारी ने भारत को 234/4 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर सिमट गई।

ईशान किशन ने जड़ा था सबसे तेज शतक

भारत ने 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन की पारी खेली। इसके जवाब में फिन एलन (80) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई।

IND vs NZ मैच में मुनरो ने जड़ा था पहला शतक

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 इतिहास का पहला शतक कॉलिन मुनरो ने लगाया था। उन्होंने 4 नवंबर 2017 को राजकोट में यह पारी खेली थी। इस मैच में मुनरो ने 58 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

T20 वर्ल्डकप के लिए न्यूजीलैंड

टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

T20 वर्ल्डकप के लिए इंडिया

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा