9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही घंंटे में टेम्बा बावुमा से हुई बड़ी गलती, फिर भी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

NiC Maddinson: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन टेस्ट में निक मैडिन्सन 33 गेंदें खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर बिना खाता खोले आउट होने से पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Google source verification
Nic Maddinson latest

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर निक मैडिन्सन (Photo- X/@FoxCricket)

South Africa vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर निक मैडिसन और ट्रेविस हेड बैटिंग के लिए उतरे। दोनों ने संभलकर शुरुआत की। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा से एक बड़ी चूक हो गई, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई ओपनर निक मैडिन्सन को पहली इनिंग के 5वें ही ओवर में जीवनदान मिल गया। हालांकि, मैडिन्सन इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के पांचवें ओवर में क्या हुआ?

दरअसल, मैच के पहले घंटे में ही ऑस्ट्रेलियाई ओपनर निक मैडिन्सन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू (LBW) की अपील की गई, लेकिन अंपायर ने अपील खारिज कर दी। इस फैसले के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने रिव्यू नहीं लिया। हालांकि, बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद स्टंप्स की लाइन में पिच हुई थी और लेग स्टंप से टकरा रही थी। यानी तीनों संकेत लाल थे (थ्री रेड्स)। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने विकेट हासिल करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया और निक मैडिन्सन को जीवनदान मिल गया।

निक मैडिन्सन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिले जीवनदान का ऑस्ट्रेलियाई ओपनर निक मैडिन्सन फायदा नहीं उठा सके। वह 33 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही मैडिन्सन के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर बिना खाता खोले आउट होने से पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

मैडिन्सन ने इस मामले में एंड्रयू हडसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ बिना खाता खोले आउट होने से पहले 27 गेंदों का सामना किया था। वहीं, अल्विरो पीटरसन ने 2014 में श्रीलंका और शान मसूद ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25-25 गेंदें खेलने के बाद अपना विकेट गंवाया था। अब 33 गेंदें खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले मैडिन्सन इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

डक पर आउट होने से पहले बतौर ओपनर सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज

गेंदेंबल्लेबाजविपक्षी टीमवर्ष
33निक मैडिन्सनदक्षिण अफ्रीका2026
27एंड्रयू हडसनइंग्लैंड1995
25अल्विरो पीटरसनश्रीलंका2014
25शान मसूदन्यूज़ीलैंड2021

9 साल और 283 दिन बाद निक मैडिन्सन खेल रहे टेस्ट

निक मैडिन्सन 9 साल और 283 दिनों के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए दूसरा सबसे लंबा अंतराल है। उनसे पहले बॉब सिम्पसन ने 9 साल और 305 दिनों के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी।