8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kusal Mendis: श्रीलंका ने किया बड़ा ऐलान, कुशल मेंडिस बने टेस्ट टीम के कप्तान

Kusal Mendis: धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पर कुशल मेंडिस को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
2 min read
Google source verification
Kusal Mendis Sri Lanka Test captain

श्रीलंका ने कुशल मेंडिस को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। (Photo- IANS)

Sri Lanka Test captain: श्रीलंका क्रिकेट ने कुशल मेंडिस को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा की जगह ली है। उनकी नियुक्ति के संबंध में निर्णय गुरुवार SLC के मुख्यालय में हुई चयन समिति की बैठक में लिया गया। धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की चयन समिति को भेजे एक पत्र में कहा था, 'मेरी राय है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा था कि वह बतौर खिलाड़ी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कुशल मेंडिस बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज

कुशल मेंडिस का टेस्ट कप्तान के रूप में पहला कार्यभार पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। यह सीरीज़ 9 नवंबर से शुरू होगी। श्रीलंका के टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे कप्तान भी मेंडिस 9 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ में भी खेलेंगे।

कुशल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 75 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4,836 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 36.36 रहा है। उनके नाम 10 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं। भले ही कुशल मेंडिस ने अब तक श्रीलंका की टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह 22 वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

वैसे कुशल मेंडिस ने अब तक श्रीलंका के लिए 159 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.33 की औसत और 88.37 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5,160 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 26.15 की औसत से 2,694 रन बनाए हैं।

दिमुथ करुणारत्ने की जगह डी सिल्वा की हुई थी नियुक्ति

डी सिल्वा को जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह पर टेस्ट कप्तान नियुक्ति किया गया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए कुल 18 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इन मुकाबलों में श्रीलंका को 7 मैच में जीत मिली। डी सिल्वा ने कप्तान के तौर पर 18 मैच में 36.45 की औसत से कुल 1,130 रन बनाए। इनमें 3 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल है। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट भी लिए।