24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / मेगन शट का कारनामा, वनडे में 150 विकेट लेने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज

मेगन शट का कारनामा, वनडे में 150 विकेट लेने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर 2 विकेट लिए और महिला वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 9 Oct 2026, 4:31 PM IST

megan schutt Record

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटर मेगन शट। (Photo- IANS)

Megan Schutt: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्बेन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसमें 4 मेडन ओवर भी शामिल थे। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

मेगन शट को 150 विकेट के लिए दो विकेट की थी जरूरत

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 33 वर्षीय मेगन शट को 150 विकेट के लिए दो विकेट चाहिए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर फरगाना हक को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लिया।

वैसे तो मेगन शट 150 वनडे विकेट पूरे करने वाली दुनिया की कुल 12वीं खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टॉप पर हैं। झूलन गोस्वामी ने 255 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैथरीन फिट्जपैट्रिक 180 विकेट के साथ पहले और एलिस पेरी दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 7 विकेट से जीता

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पहले वनडे में 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया से टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 25.4 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फोबे लिचफिल्ड ने शानदार 77 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। एलिस पेरी 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश के लिए रितु मोनी ने 45 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। वहीं, एश्ले गार्डनर, उपकप्तान ताहलिया मैक्ग्रा और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट हासिल किया।बांग्लादेश के लिए हबीबा इस्लाम पिंकी ने 2 विकेट लिया, जबकि रबिया खान को एक विकेट मिला। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जाएगा।