दूसरी ओर सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज के 3 मुकाबलों में वह सिर्फ 42 रन बना पाए थे। हालांकि जिम्बब्वे दौरे पर जब उन्हें संजू सैमसन की गैर मौजूदगी में उन्हें ओपनिंग का मौका मिला, तो उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में दो अर्धशतकीय पारी खेल डाली। इस प्रदर्शन को देखते हुए एशियन गेम्स में मैनेजमेंट ने तीनों ओपनर्स यानी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को एक साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया।