अभिषेक अगर 25 छक्के और लगा देते हैं तो उनके कुल 160 छक्के हो जाएंगे। इस तरह वह वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल (156), एविन लुईस (136) और निकलेस पूरन (146), जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (151), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (150) और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर (141) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। बचे हुए 4 मैचों में अभिषेक प्रति मैच 7 छक्के लगाते हैं, तो वह इस उपलब्धि को आसानी से हासिल कर लेंगे।