9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS Test: आज से शुरू होगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान! जानें किस टीम का पलड़ा भारी

South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आज से शुरू हो रही है। इस सीरीज के नतीजे से WTC अंक तालिका और फाइनल की रेस का समीकरण बदल सकता है।
2 min read
Google source verification
AUS vs SA test

जोस हेजलवुड और टेंबा बवुमा (फोटो- ICC)

South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में टॉप-2 में शामिल हैं। 80% जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर है, जबकि 75% जीत प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। यह सीरीज न सिर्फ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए खास है, बल्कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड भी इसके नतीजों पर नजर रखेंगी। इस सीरीज का परिणाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस पर भी असर डाल सकता है।

साउथ अफ्रीका के पास आगे निकलने का मौका

अगर साउथ अफ्रीका इस सीरीज को 3-0 से जीत लेती है, तो उसका जीत प्रतिशत बढ़कर 85.71% हो जाएगा और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत घटकर लगभग 60% रह जाएगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका की जीत से न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम को भी फायदा हो सकता है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार की उम्मीद करेंगे।

दोनों टीमों के बीच पिछले 10 मैचों के रिकॉर्ड की बात करें, तो इनमें से 6 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। यहां उन मुकाबलों की बात हो रही है, जिनके नतीजे निकले हैं। इसके अलावा, 2022-23 में खेला गया एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा था।

किंग्समीड की पिच रिपोर्ट

किंग्समीड की पिच की बात करें, तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 285 रन है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 249, तीसरी पारी में 241 और चौथी पारी में 166 रन है। इस मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 574 रन बनाए थे, जो यहां का सबसे बड़ा पहली पारी का स्कोर है। वहीं, श्रीलंका की टीम इसी मैदान पर 42 रन पर ढेर हो चुकी है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 58% मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 33% मैचों में जीत मिली है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग