
India vs New Zealand Test Series: भारत टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद ही महत्वपूर्ण है। 19 नवंबर से शुरू हो रही इस सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाना है। क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का समय बदल गया था, ठीक उसी तरह अब टेस्ट सीरीज का समय भी बदल जाएगा। भारत में क्रिकेट फैंस इस सीरीज का लाइव प्रसारण कब-कहां और कितने बजे देख सकते हैं? आइये जानते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे। इससे आधा घंटे पहले मैच के पहले दिन दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 से 23 के बीच वेलिंगटन में और दूसरा मैच 27 नवंबर से 01 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।
टॉम लैथम (कप्तान), रचिन रवींद्र, विल यंग, मिचेल सैंटनर, नेथन स्मिथ, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडल (विकेट कीपर)।