क्रिकेट

सेमीफाइनल या फाइनल… T20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? यहां पढ़ें पूरा समीकरण

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक और मुकाबला देखने को मिल सकता है। बशर्ते ये दोनों टीमें नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई करें। जहां सेमीफाइनल या फिर फाइनल में दोनों की दोबारा भिड़ंत हो सकती है।
2 min read
Feb 22, 2026
India vs Pakistan
भारत के कप्‍तान सूर्यकुकार यादव और पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलगान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड का आगाज हो चुका है। इस चरण में आठ टीमें चार-चार के दो ग्रुप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में पहले से ही एक ही ग्रुप में शामिल थे। इसलिए वे सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा हैं और इस स्‍टेज पर दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। हालांकि सेमीफाइनल या फिर फाइनल में ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के सामने फिर से आ सकते हैं। आइये इस आर्टीकल में हम आपको बताते हैं कि भारत-पाक इस टूर्नामेंट में दोबारा कब और कैसे भिड़ सकते हैं?

पहले मैच में भारत ने 61 रन से दी थी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में पहले ही भारत और पाकिस्तान का एक मैच देख चुके हैं। जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हर डिपार्टमेंट में मात दी थी। हालांकि उस मैच से पहले बहुत बड़ा ड्रामा हुआ था, जब पाकिस्तान ने बांग्‍लादेश का सपोर्ट करते हुए भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया था।

इसके बाद आईसीसी ने प्रतिबंधों की धमकी दी, लेकिन पाकिस्‍तान फिर भी नहीं माना। फिर आईसीसी के रिप्रेजेंटेटिव हालात को संभालने के लिए लाहौर गए और आखिरकार पाकिस्‍तान सरकार ने भारत से मैच खेलने की टीम को अनुमति दी। मैदान पर दोनों टीम फिर एक्शन में नजर आईं और भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया।

क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है? इसका जवाब है हां, लेकिन ऐसा तभी होगा जब दोनों टीमें सुपर-8 में अच्छा खेल दिखाएंगी और सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अगर भारत ग्रुप-1 में पहले नंबर पर आता है और पाकिस्तान ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रहते हुए क्‍वालीफाई करता है या फिर ठीक इसके उलट होता है दोनों टीमें सेमीफाइनल में 4 मार्च को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

क्या फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान?

सेमीफाइनल के अलावा दोनों टीमों का सामना फाइनल में भी हो सकता है। इसके लिए भी दोनों टीमों का सेमीफाइनल पहुंचना जरूरी है। अगर ये दोनों सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में अपने-अपने ग्रुप से पहले स्‍थान पर या फिर दोनों दूसरे स्‍थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करते हैं तो दोनों अलग-अलग टीमों से भिड़ेंगे। ऐसे में दोनों सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं।

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल - 04 मार्च (नोट- भारत-पाक के संभावित मैच को देखते हुए वेन्यू तय नहीं है।)

दूसरा सेमीफाइनल - 05 मार्च (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम)

फाइनल - 08 मार्च (नोट- भारत-पाक के संभावित मैच को देखते हुए वेन्यू तय नहीं है।)

Updated on:
22 Feb 2026 12:07 pm
Published on:
22 Feb 2026 12:07 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री