क्रिकेट

India vs Pakistan चैंपियंस ट्रॉफी महामुकाबले के सभी टिकट एक घंटे में बिके, डेढ़ लाख से ज्यादा फैंस हुए निराश 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में India vs Pakistan मैच के टिकट करीब एक घंटे में सोल्‍ड हो गए। इस दौरान वर्चुअल लाइन में लगे करीब डेढ़ लाख फैंस टिकट नहीं मिल सके।
2 min read
• •
Feb 04, 2025
champions trophy 2025

Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्‍तान समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को सबसे ज्‍यादा इंतजार India vs Pakistan के महामुकाबले का है, जो कि 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। आईसीसी इस मैच के टिकट जैसे ही ऑनलाइन किए तो एक घंटे में सभी सोल्‍ड हो गए। वहीं, करीब डेढ़ लाख से अधिक फैंस वर्चुअल लाइन में लगे रह गए और टिकट नहीं मिलने के कारण निराश हो गए। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल जगत में भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच से बड़ा कुछ नहीं है।

टूर्नामेंट के फाइनल से भी बड़ा मैच

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का ब्‍लॉकबस्‍टर मुकाबला एक तरह से टूर्नामेंट के फाइनल से भी बड़ा मैच है। इस महामुकाबले के टिकट मिलना भी फैंस के लिए बड़ी बात है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब फैंस टिकट के लिए करीब एक घंटे तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वेबसाइट पर इंतजार करते रह गए और सभी टिकट सोल्‍ड हो गए।

स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25000

बता दें कि दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25000 हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। दुबई के एक फैन ने आईएएनएस को बताया कि मुझे लंबी कतार की उम्मीद थी, लेकिन जिस गति से टिकट गायब हुए, वह चौंकाने वाला था। जब तक मैंने अपनी जगह सुरक्षित की, तब तक केवल दो श्रेणियां बची थीं, दोनों ही मेरे बजट से बाहर थीं। यह दिखाता है कि भारत बनाम पाक मैच के लिए फैंस में कितनी दिवानगी है।

सभी श्रेणियों के टिकट बिके

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच के लगभग सभी श्रेणियों के टिकट बिक चुके हैं, जिसमें 2000 दिरहम प्लेटिनम और 5000 दिरहम ग्रैंड लाउंज सेक्शन भी शामिल हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना अब पांच बार हुआ है। इसमें पाकिस्‍तान ने तीन तो भारत ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Updated on:
04 Feb 2025 08:11 am
Published on:
04 Feb 2025 08:11 am
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान