क्रिकेट

दिवाली से पहले 5 ओवर के मुकाबले में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और और खेला जाएगा मैच?

India vs Pakistan: दिवाली से पहले 30 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हांग-कांग सिक्‍सेस 2026 टूर्नामेंट में खेला जाएगा, जो कि पांच ओवर का होगा।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
India vs Pakistan
पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत के जीतने का जश्‍न मनाते फैंस। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan in Hong Kong Sixes 2026: हांग-कांग सिक्‍सेस 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। ये टूर्नामेंट 30 अक्‍टूबर से शुरू होगा फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। 12 देशों के इस टूर्नामेंट चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 30 अक्‍टूबर को दोपहर 2.15 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद ग्रुप चरण में ही भारत अपना दूसरा मुकाबला 31 अक्‍टूबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। बता दें कि ये सभी मुकाबले पांच-पांच ओवर के खेले जाएंगे।

हांगकांग सिक्सेस 2026: पहले दिन का शेड्यूल (30 अक्टूबर 2026)

मैचग्रुपमुकाबलासमय
1Aऑस्ट्रेलिया vs हांगकांग8:45–9:40 AM
2Bबांग्लादेश vs स्कॉटलैंड9:40–10:35 AM
3Cपाकिस्तान vs UAE10:35–11:30 AM
4Dदक्षिण अफ्रीका vs ओमान11:30 AM–12:25 PM
5Aहांगकांग vs इंग्लैंड12:25–1:20 PM
6Bबांग्लादेश vs श्रीलंका1:20–2:15 PM
7Cभारत vs पाकिस्तान2:15–3:10 PM
8Dदक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान3:10–4:05 PM
9Aइंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया4:05–5:00 PM

हांगकांग सिक्सेस 2026: दूसरे दिन का शेड्यूल (31 अक्टूबर 2026)

मैचचरण/ग्रुपमुकाबलासमय
1ग्रुप Dओमान vs अफगानिस्तान8:45–9:40 AM
2ग्रुप Bस्कॉटलैंड vs श्रीलंका9:40–10:35 AM
3ग्रुप CUAE vs भारत10:35–11:30 AM

फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को

बता दें कि 31 अक्‍टूबर को भारत बनाम यूएई का मुकाबला ग्रुप चरण का आखिरी मैच होगा। इसके बाद 31 अक्‍टूबर और 1 नवंबर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

पिछले कुछ सालों में हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के विनर और रनर-अप

1992: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - भारत
1993: विनर - इंग्लैंड, रनर-अप - श्रीलंका
1994: विनर - इंग्लैंड, रनर-अप - ऑस्ट्रेलिया
1995: विनर - साउथ अफ्रीका, रनर-अप - इंग्लैंड
1996: विनर - वेस्ट इंडीज, रनर-अप - भारत
1997: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - इंग्लैंड
2001: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - साउथ अफ्रीका
2002: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - इंग्लैंड
2003: विनर - इंग्लैंड, रनर-अप - पाकिस्तान
2004: विनर - इंग्लैंड, रनर-अप - श्रीलंका
2005: विनर - इंडिया, रनर-अप - वेस्टइंडीज
2006: विनर - साउथ अफ्रीका, रनर-अप - पाकिस्तान
2007: विनर - श्रीलंका, रनर-अप - ऑल स्टार्स
2008: विनर - इंग्लैंड, रनर-अप - ऑस्ट्रेलिया
2009: विनर - साउथ अफ्रीका, रनर-अप - हांगकांग
2010: विनर - ऑस्ट्रेलिया, रनर-अप - पाकिस्तान
2011: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - इंग्लैंड
2012: विनर - साउथ अफ्रीका, रनर-अप - पाकिस्तान
2017: विनर - साउथ अफ्रीका, रनर-अप - पाकिस्तान
2024: विनर - श्रीलंका, रनर-अप - पाकिस्तान
2025: विनर - पाकिस्तान, रनर-अप - कुवैत

Updated on:
02 Oct 2026 06:04 pm
Published on:
02 Oct 2026 05:29 pm