
शुभमन गिल और शे होप (Photo Credit- X/@BCCI)
IND vs WI 3rd ODI New Chandigarh Pitch Report: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने गुवाहाटी में 406 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था और सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई थी। अब शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर होगी। गिल के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आए रहे हैं, उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी, लेकिन इससे पहले आपको न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का हाल आपको बताते हैं।
बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कोई वनडे इंटरनेशन मुकाबला नहीं खेला गया। इस फॉर्मेट में यह पहला मुकाबला होगा, जब रविवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। यहां अक्सर आईपीएल के मैच खेले जाते रहे हैं। घरेलू रिकॉर्ड्स के आधार पर यहां कि पिच सख्त और सपाट सतह वाली होती है, जिस पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां एक समान उछाल वाली गेंदों पर बल्लेबाज शुरुआत से हावी हो सकते हैं। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी हैं, जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। गुवाहाटी की तरह ही यहां भी 400 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन सकता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
इन दिनों शाम के समय न्यू चंडीगढ़ का मौसम थोड़ा ठंडा होता है। इस मैच में दूसरी पारी के दौरान मैदान पर ओस आने की पूरी संभावना है। ओस के चलते गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना आसान नहीं होगा, जिसका फायदा बल्लेबाजों को ही मिलेगा। ऐसे में टॉस भी इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगा।
जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शे होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और अंशुल कंबोज।
Updated on:
02 Oct 2026 04:57 pm
Published on:
02 Oct 2026 04:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
