
ICC Cricket World Cup 2027 Format: बुधवार को आईसीसी ने वनडे और टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए नए फॉर्मेट के ऐलान कर दिया। पुराने फॉर्मेट के तुलना में नया फॉर्मेट ज्यादा रोमांचक है। नए फॉर्मेट के हिसाब से चलिए जानते हैं आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी बार संभावित टक्कर हो सकती है।
आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में 14 टीमें शामिल होती रहेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट अब बदल गया है। इसमें तीन स्टेज का कॉम्पिटिशन होगा। 14 में से 12वें, 13वें और 14वें रैंक की टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी, जहां टॉप पर रहने वाली टीम मेन राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी। मतलब मेन राउंड में 12 टीमें होंगी, जिन्हें 2 अलग-अलग 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा।
सुपर 6 में एक दूसरे से टीमें मुकाबला करेंगी और हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें, सुपर 7 में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। सुपर 7 भी राउंड-रॉबिन स्टेज होगा, जहां से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।
ऐसे में मान लीजिए कि भारत और पाकिस्तान की टीमें मुख्य राउंड में एक ही ग्रुप में रहती हैं और दोनों अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लेती हैं, तो दोनों टीमों के बीच मुख्य राउंड के अलावा सुपर सिक्स में भी मुकाबला होगा। इसके बाद यदि दोनों टीमें पहले और चौथे या दूसरे और तीसरे स्थान पर रहती हैं, तो सेमीफाइनल में भी उनकी टक्कर हो सकती है।
हालांकि, यदि दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं आतीं और अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल भी संभव है। इस तरह एक ही वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं।
वनडे वर्ल्डकप 2027 में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें फाइनल समेत कुल 57 मैच खेले जाएंगे। इस वर्ल्डकप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगी। पहले राउंड में 3 मैच, दूसरे राउंड में 30 मैच और तीसरे राउंड में 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।