क्रिकेट

IND vs PAK: ‘एक्शन’ पर बवाल के बीच पाक कप्तान आगा का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया भारत के खिलाफ अपना ‘ट्रंप कार्ड’

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस खिलाड़ी को अपना सबसे बड़ा हथियार बताया है। गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि इनको क्लीन चिट मिल चुकी है और वे ही मैच का पासा पलटेंगे...

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
Salman Ali Agha reveals his trump card player. (photo - espncricinfo)

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपने रहस्यमयी स्पिनर को टीम का ट्रंप कार्ड बताते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले से पहले उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर काफी बहस हो रही है, जिस पर कप्तान ने अब चुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन का खुलासा: ‘अगर वो शख्स न होता, तो आज मैं वर्ल्ड कप न खेल रहा होता’; किशन ने इसे दिया अपने कमबैक का श्रेय

पाकिस्तान का गुप्त हथियार है…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस सबसे हाई-वोल्टेज मैच से पहले सलमान अली आगा ने साफ कर दिया है कि उन्हें उस्मान के एक्शन को लेकर हो रही चर्चाओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उस्मान एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं और टीम इंडिया के खिलाफ वे पाकिस्तान के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे।

पाक कप्तान का करारा जवाब

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कप्तान सलमान ने कहा, 'उस्मान तारिक हमारे लिए ट्रंप कार्ड हैं। उनके एक्शन को लेकर जो बातें हो रही हैं, हमें उनकी कोई परवाह नहीं है। उस्मान के एक्शन को दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है, इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि बार-बार इस पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।'

भारत-पाकिस्तान मैच पर बढ़ा रोमांच

कोलंबो में होने वाले इस मैच को लेकर पहले ही काफी बवाल हो चुका है, खासकर पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट की धमकियों के बाद, अब जब दोनों टीमें मैदान पर उतरने को तैयार हैं, तो उस्मान तारिक का मिस्ट्री एक्शन भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। पाकिस्तान का मानना है कि जब एक्शन दो बार क्लियर हो चुका है, तो इसकी वैधता पर बहस करना फिजूल है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

Also Read
View All

अगली खबर