क्रिकेट

IND vs SA day 2 Lunch: दूसरे दिन के लंच तक भारत ने बनाए 138/4, अफ्रीका से अब भी 21 रन पीछे; जडेजा-जुरेल क्रीज पर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में चार विकेट पर 138 रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 21 रन पीछे चल रहा है।
2 min read
Nov 15, 2025
Feature image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल चल रहा है।

India vs South Africa, 1st Test Day 2 lunch: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर रोमांचक मोड़ ले रहा है। लंच ब्रेक के समय भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं, और वे दक्षिण अफ्रीका के 159 रनों के स्कोर से महज 21 रन पीछे हैं। पहले सेशन में 25 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 101 रन जोड़े लेकिन तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। वर्तमान में रवींद्र जडेजा 11 रन और ध्रुव जुरेल 5 रन पर नाबाद हैं, जो लंच के बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी पर हैं।

दूसरे दिन भारत ने खोये तीन विकेट

दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत को वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और ऋषभ पंत के रूप में झटके लगे। वाशिंगटन ने 82 गेंदों पर 29 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। लेकिन केशव महाराज की गेंद पर स्लिप में कैच थमने के बाद वे पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतरे और चौके के साथ खाता खोला, लेकिन गर्दन में दर्द के कारण फिजियो के साथ मैदान छोड़ना पड़ा, यह भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

राहुल ने 119 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए, लेकिन महाराज की ही गेंद पर स्लिप में लपके गए। फिर ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की 24 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों से 27 रन ठोके, लेकिन कॉर्बिन बोश की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए। साउथ अफ्रीकी स्पिनरों साइमन हार्मर और केशव महाराज ने तो मार्को जानसेन व कॉर्बिन बोश ने भी अच्छा दबाव बनाया।

पहले दिन जसप्रीत बुमराह की 5 विकेटों की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका 159 पर सिमट गया था। अब लंच के बाद जडेजा-जुरेल जोड़ी पर नजरें टिकी हैं, जो भारत को मजबूत स्थिति में ले जा सकती है।

Updated on:
15 Nov 2025 12:24 pm
Published on:
15 Nov 2025 12:09 pm