क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Playing XI: पंत-जुरेल के साथ उतरेगी भारतीय टीम, जानें कौन होगा IN और कौन होगा OUT

IND vs SA 1st Test Playing XI Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्‍ट 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच से पहले एक नजर डालते हैं कि किस-किसको मौका मिलेगा और कौन-कौन बाहर होगा?
2 min read
Nov 13, 2025
IND vs SA 1st Test Playing XI
भारतीय टेस्‍ट टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SA 1st Test Playing XI Prediction: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के तहत भारत दो टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई में घरेलू टेस्ट मैचों का दौर पिछले महीने वेस्टइंडीज पर 2-0 की क्लीन स्वीप के साथ शुरू हुआ था और अब दो बेहतरीन टेस्ट मैचों का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका को एशियाई परिस्थितियों में भी कोई कमजोर नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि वे पाकिस्तान में एक सीरीज़ ड्रॉ कराकर भारत आ रहे हैं। उनके पास बेहतरीन स्पिनर हैं। ऐसे में भारत को एक मजबूत प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा। आइये इस मैच से पहले आपको भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन बताते हैं।

साई सुदर्शन के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शीर्ष क्रम में मजबूत खिलाड़ी बने हुए हैं। ये दोनों ही पारी का आगाज करने उतरेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर उतरने वाले साई सुदर्शन के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला हो सकता है। वह 9 टेस्ट पारियां खेलने के बावजूद अभी तक केवल दो अर्धशतक लगा सके हैं। इस क्रिकेट फॉर्मेट में उनका औसत 30 का है। चौथे नंबर पर खुद कप्‍तान शुभमन गिल उतरेंगे तो पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं तो छठे नंबर पर दूसरे विकेटकीपर बल्‍लेबाज ध्रुव जुरेल को उतारा जाएगा। सहायक कोच रेयान टेन डोशेट भी पुष्टि कर चुके हैं कि पंत और जुरेल दोनों कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे।

कुलदीप एक बार फिर अक्षर से आगे

ईडन गार्डन्‍स की पिच पर अच्‍छा टर्न मिलने की उम्मीद है। ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी को गहराई के साथ दो स्पिन विकल्‍प दे सकते हैं। ऐसे में अक्षर पटेल का फिर से बाहर बैठना होगा। जबकि कुलदीप यादव मुख्‍य स्पिनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे और उनका साथ मोहम्‍मद सिराज देते नजर आएंगे।

ये होंगे बाहर

माना जा रहा है कि अक्षर पटेल के साथ देवदत्‍त पडिक्‍कल को भी बेंच पर इंतजार करना होगा। इनके अलावा बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप का भी प्‍लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है।

कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवीन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज।

बेंच पर- अक्षर पटेल, आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल।

Updated on:
13 Nov 2025 10:46 am
Published on:
13 Nov 2025 10:46 am
Also Read
View All
शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत

INDW vs BANW: सेमीफाइनल में आई शेफाली वर्मा की आंधी, 9 छक्के उड़ाकर जड़ा भारत के लिए सबसे तेज शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

शेफाली वर्मा ने तोड़ दिया मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, वूमेंस Asian Games के सेमीफाइनल में रचा इतिहास