क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20 Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिर होगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 4:01 PM IST
Feature image

India vs South Africa 3rd T20: भारत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में चार मैचों की सीरीज के तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जहां पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच शानदार अंदाज में 61 रन से जीत हासिल की थी, वहीं उसे दूसरे रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। चार मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मेजबान टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने घरेलू मैदान पर अब तक भारत से कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत नसीब हुई है जबकि 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जहां तक सेंचुरियन स्थित सुपर स्पोर्ट पार्क की बात है तो यहां दोनों ही टीमों के बीच केवल एक T20 मुकाबला फरवरी 2018 में खेला गया था, जिसमें भारत को मेजबान टीम से 6 विकेट से सामना करना पड़ा था। वहीं, अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 29 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 16 और दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते जबकि एक मुकाबला टाई रहा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा T20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां देख सकेंगे?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 HD चैनलों पर किया जाएगा। भारतीय प्रशंसक JioCinema पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख। आवेश खान, यश दयाल ।

दक्षिण अफ्रीका- एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।

Updated on:
12 Nov 2024, 4:01 PM IST
Published on: