26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के लिए आई गुड न्‍यूज, मोहम्मद शमी इस मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में करने जा रहे वापसी

Mohammed Shami set to Comeback: मोहम्‍मद शमी अब अपनी चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। बुधवार 13 नवंबर से वह बंगाल बनाम मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी मैच में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने साझा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2024, 1:22 PM IST

Mohammed Shami set to Comeback: मोहम्‍मद शमी वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से चोट के चलते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, शमी कल 13 नवंबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह इंदौर में बंगाल के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। हालांकि वह अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने पुष्टि की है कि वह आज मंगलवार को ही इंदौर पहुंचेंगे और मैच खेलेंगे। बताया जा रहा है कि शमी को एनसीए से भी खेलने की अनुमति मिल गई है।

एनसीए में अच्‍छी लय में दिखे शमी

दरअसल, स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अब भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद मोहम्‍मद शमी ने एनसीए में भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ काफी गेंदबाजी की थी और अच्छी लय में थे।

यह भी पढ़ें : बाबर आजम के बाद पहली बार इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया

बता दें कि मोहम्‍मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है और वे बेंगलुरु में एनसीए में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिछले महीने एक कार्यक्रम में बोलते हुए शमी ने बताया कि वे 100 प्रतिशत गेंदबाजी करने के लिए वापस आ गए हैं और उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। हालांकि, उन्हें रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में बंगाल की टीम के लिए नहीं चुना गया, जहां उनका सामना कर्नाटक से हुआ था।