26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबर आजम के बाद पहली बार इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड

ICC Player of the Month Award: आईसीसी ने पाकिस्‍तान के खिलाड़ी नोमान अली को अक्‍टूबर के लिए प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना है। नोमान अली बाबर आज़म के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2024, 12:50 PM IST

ICC Player of the Month Award

ICC Player of the Month Award: आईसीसी ने अक्टूबर के लिए नोमान अली को प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने एक साल से अधिक समय के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी करते हुए 2 मैचों में 20 विकेट लिए और महत्वपूर्ण 78 रन भी बनाए। उनके वापसी और साजिद खान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलते ही पाकिस्तान सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को हराने में सफल रहा। 38 वर्षीय नोमान अली बाबर आज़म के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। बाबर को पिछले साल अगस्त में यह सम्मान मिला था।

नोमान ने रबाडा और सेंटनर को पछाड़ा

नोमान ने कैगिसो रबाडा और मिशेल सेंटनर दोनों को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ़ 2 टेस्ट मैचों में 14 विकेट लिए थे और रेड-बॉल क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे। जबकि सेंटनर ने न्यूज़ीलैंड को अपने 92 साल के इतिहास में पहली बार भारत को हराने में मदद की थी लेकिन, सिर्फ़ व्यक्तिगत प्रदर्शन को गिनें तो नोमान थोड़े आगे रहे।

वापसी को सही साबित किया

38 वर्षीय नोमान समेत किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह फिर कभी पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। इंग्लैंड को हराने से पहले उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं था और उम्र भी उनके पक्ष में नहीं थी लेकिन बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने प्रभावशाली ढंग से चीज़ों को ‘बदल’ दिया। अपने साथी साजिद के साथ मिलकर उन्होंने पाकिस्तान को 2021 के बाद से घर पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीतने में मदद की।

यह भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी में नया मोड़, PCB ने नहीं माने ICC के सुझाव तो इस देश को सौंपी जाएगी मेजबानी

प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने पर नोमान ने जताई खुशी

नोमान अली ने अवॉर्ड जीतने पर कहा कि मुझे आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है और मैं अपने सभी साथियों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की, ताकि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ़ ऐतिहासिक घरेलू टेस्ट सीरीज़ जीतने में सफल हो सके। अपने देश के लिए ऐसी यादगार जीत का हिस्सा बनना हमेशा रोमांचक होता है।