क्रिकेट

IND vs SA Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुक़ाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

Womens World Cup 2025, When and where to watch: महिला वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Oct 09, 2025
IND–SA ODI Series 2025: भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का क्रेज बढ़ा! 35 हजार टिकट मिनटों में खत्म, VIP टिकट का कोई अता-पता नहीं...(photo-patrika)

India Women vs South Africa Women Live Streaming: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारत अंक तालिका के टॉप पर जाना चाहेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीत टॉप 4 में जगह बनाना चाहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे फ्री में मुक़ाबले देख सकते हैं।

Women’s World Cup 2025: कब खेला जाएगा महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला?
Women’s World Cup 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुक़ाबला गुरुवार यानि 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Women’s World Cup 2025: कहां खेला जाएगा महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुक़ाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women’s World Cup 2025: कब शुरू होगा महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला?
भारत और दक्षिण मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 2.30 बजे होगा।

Women’s World Cup 2025: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा महिला वर्ल्ड कप 2025 टूर्नामेंट?
महिला वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Women’s World Cup 2025: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस टूर्नामेंट की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Women’s World Cup 2025: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत के मैच?
भारत के मैच आप DD स्पोर्ट्स में फ्री में देख सकते हैं।

Published on:
09 Oct 2025 07:24 am
Also Read
View All

अगली खबर