क्रिकेट

IND vs SL: पहले टी20 के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर

IND vs SL 1st T20 : टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले रोमांचकारी टी20 मैच में 2 रनों से हराया है। लेकिन, एक दिग्गज खिलाड़ी के फ्लॉप शो के चलते भारतीय टीम हारते-हारते बची है। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान हार्दिक पांड्या अगले मैच में इस खिलाड़ी को खिलाकर बिलकुल भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। अगर ये एक बार बाहर हुआ तो वापसी मुश्किल होगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 12:05 PM IST
india-vs-sri-lanka-1st-t20-yuzvendra-chahal-flop-show-in-mumbai-t20-match.jpg
पहले टी20 के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर।

IND vs SL 1st T20 : भारतीय टीम ने भले ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 2 रनों से हरा दिया है। लेकिन, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो टीम इंडिया की इस जीत में भी सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिग्गज खिलाड़ी को फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका देकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है, क्योंकि इस दिग्गज ने इस मैच में भी भारतीय टीम को हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रीलंका के खिलाफ भी इस खिलाड़ी का फ्लॉप शाे जारी रहा। हालांकि, युवा खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया जैसे-तैसे 2 रन जीती और एक शर्मनाक हार को टाल दिया।

बता दें कि ये दिग्गज फ्लॉप खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि युजवेंद्र चहल हैं। जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में महज 2 ओवरों में ही 26 रन लुटा डाले और कोई भी विकेट हासिल करने में नाकामयाब रहे। युजवेंद्र चहल ने 13 के इकॉनोमी रेट से रन लुटाए हैं, जो अन्य गेंदबाजों से सर्वाधिक है। युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने पिछले 11 टी20 मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए हैं। जबकि इनमें से पांच मैचों में चहल को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ है।

अब ड्रॉप करेंगे कप्तान पांड्या

श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में युजवेंद्र चहल के कारण भारतीय टीम हारते-हारते बची है। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान हार्दिक पांड्या 5 जनवरी को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में युजवेंद्र चहल को खिलाकर बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। कप्तान चहल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर देंगे।

यह भी पढ़े - हार्दिक पंड्या ने खोला राज, आखिर अक्षर पटेल से क्यों डलवाया मैच का आखिरी ओवर

वॉशिंगटन सुंदर की होगी वापसी

युवा खिलाड़ी जिस तरह का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल की वापसी मुश्किल होगी। माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान पांड्या युजवेंद्र चहल के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को हर हाल में प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजों में भी श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े -दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी

Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत