
IND vs SL : भारतीय क्रिकेट फैंस को बीसीसीआई ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुनिया में अपनी खतरनाक गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके एक तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। यह खिलाड़ी पिछले दो साल में दो बार चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर रहा है। अब ये गेंदबाज करीब पांच महीने बाद फिर से भारतीय टीम में वापसी करने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय तीन मैचों की सीरीज के लिए इसे टीम इंडिया की स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति इसकी पुष्टि की है। इस भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से भी टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। इस खिलाड़ी की पत्नी ने अपने हाथों पर वर्ल्ड कप की मेहंदी भी रचाई है।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट फैंस के चहेते जसप्रीत बुमराह करीब पांच महीने बाद एक बार फिर भारतीय टीम में वापस लौट रहे हैं। टीम इंडिया के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भी टीम का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वे चोट के कारण नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने 25 सितंबर 2022 को अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
अब पूरी तरह से फिट हैं बुमराह
नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे बुमराह अब मैचों के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। एनसीए ने इसकी पुष्टि की है। एनसीए की क्लीनचिट मिलने के बाद बीसीसीआई की चयन समिति ने कहा है कि जल्द ही जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बुमराह 10 से 15 जनवरी के बीच होने वाली भारत और श्रीलंका की वनडे सीरीज के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़े - कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा और विराट कोहली के भरोसे नहीं जीतेंगे वर्ल्ड कप
पत्नी संजना ने रचाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी
जसप्रीत बुमराह की पत्नी और टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन ने भी पति के फिट होने और टीम इंडिया का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। हाल ही में संजना गणेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस फोटो में वह अपने हाथों पर मेहंदी रचाए हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी हुई है।
यह भी पढ़े - हार्दिक पंड्या ने खोला राज, आखिर अक्षर पटेल से क्यों डलवाया मैच का आखिरी ओवर
Published on:
4 Jan 2023, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.