31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा और विराट कोहली के भरोसे नहीं जीतेंगे वर्ल्ड कप

Kapil Dev : पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि अगर आपको वर्ल्ड कप विजेता बनना है तो कोच, चयनकर्ता और टीम इंडिया प्रबंधन को सख्त निर्णय लेने ही होंगे। उन्होंने कहा कि हमें निजी हितों को भूलकर टीम के विषय में पहले सोचना होगा। कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का ये आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jan 2023, 3:49 PM IST

kapil-dev-says-rohit-sharma-and-virat-kohli-alone-will-not-win-you-the-world-cup.jpg

कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा और विराट कोहली के भरोसे नहीं जीतेंगे वर्ल्ड कप।

Kapil Dev : भारत को 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने बीसीसीआई से कड़े फैसले लेने की बात कही है। कपिल देव ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के भरोसे नहीं रहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आप विराट, रोहित या दो-तीन खिलाड़‍ियों पर ही भरोसा करेंगे कि वे हमें वर्ल्ड कप जिता देंगे तो ये कभी नहीं हो सकता है। आपको टीम पर विश्वास होना चाहिए। क्या हमारी टीम ऐसी है? क्या हमारे पास मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं? हां हमारे पास ऐसे खिलाड़ी बिलकुल हैं, जो हमें वर्ल्ड कप जिता सकते हैं।

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि अगर आपको वर्ल्ड कप विजेता बनना है तो कोच, चयनकर्ता और टीम इंडिया प्रबंधन को सख्त निर्णय लेने ही होंगे। उन्होंने कहा कि हमें निजी हितों को भूलकर टीम के विषय में पहले सोचना होगा। कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का ये आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। कपिल देव की ये बेबाक राय उस समय आई है, जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है।

'क्या युवाओं से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे विराट-रोहित?'

कपिल देव ने आगे कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि वर्ल्ड कप अपने देश में ही होने वाला है। हमसे बेहतर यहां की परिस्थितियों के विषय में कोई नहीं जान सकता है। बीते 8-10 वर्षों में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली दो सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या 2023 का वर्ल्ड कप रोहित और विराट का आखिरी विश्व कप होगा? मेरा मानना है कि वे आगे भी खेल सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि फिटनेस प्रमुख भूमिका निभाएगी। कई युवा आ रहे हैं। ऐसे में क्‍या विराट-रोहित प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे?

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार आज फिर करेंगे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, नेट्स में खेले ये अद्भुत शॉट्स

'सीनियर्स के साथ मिल रहे मौकों का फायदा उठाएं युवा'

उन्होंने युवाओं से कहा कि वे सीनियर्स के साथ मिल रहे मौकों का भरपूर फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि यहां हमेशा कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो टीम के स्तंभ बनते हैं और पूरी टीम इनके ही इर्द-गिर्द घूमती है। अब इसे तोड़ने की आवश्यकता है। कम से कम ऐसे 5-6 खिलाड़ी तैयार करने होंगे। इसलिए मैं कहता हूं कि विराट-रोहित पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। आपको उनकी जिम्मेदारी निभाने वाले खिलाड़ियों की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े - इस खतरनाक गेंदबाज ने रचा इतिहास, मैच के पहले ही ओवर में लगा दी हैट्रिक