29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, मैच के पहले ही ओवर में लगा डाली दी विकेटों हैट्रिक

Jaydev Unadkat Hat Trick : बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया में 12 साल बाद धमाकेदार एंट्री करने वाले जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में भी बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले जा रही मैच में सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने खुद गेंदबाजी का मोर्चा संभालते पहले ही ओवर में विकेटों की हैट्रिक लेकर दिल्ली को बैकफुट पर ला दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jan 2023, 1:04 PM IST

ranji-trophy-jaydev-unadkat-hat-trick-record-in-first-over-in-saurashtra-vs-delhi-match.jpg

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, मैच के पहले ही ओवर में लगा डाली दी विकेटों हैट्रिक।

Jaydev Unadkat Hat Trick in Ranji Trophy : भारतीय टीम में 12 साल बाद एंट्री करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट घरेलू क्रिकेट में भी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। सौराष्ट्र टीम के कप्तान उनादकट फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शुरुआत करते ही विकेटों की झड़ी लगा दी है। मैच के दौरान सौराष्ट्र की टीम पहले क्षेत्ररक्षण के लिए उतरी थी और कप्तान ने खुद गेंदबाजी का मोर्चा संभालते हुए मैच का पहला ओवर डाला। कप्तान उनादकट ने पहले ही ओवर में विकेटों की हैट्रिक लेकर दिल्ली की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है।

सौराष्ट्र और दिल्ली के बीच आज 3 जनवरी को रणजी ट्रॉफी का मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने पहले ही ओवर में विकेटों की झड़ी लगाकर दिल्ली के पहले बैटिंग करने के फैसले को एकदम गलत साबित कर दिया।

तीनों बल्लेबाजों को बगैर खाता खोले भेजा पवेलियन

31 वर्षीय जयदेव उनादकट ने मैच का पहला ओवर करते हुए तीसरी गेंद पर दिल्ली के ध्रुव शौरी के रूप में पहला विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वैभव रावल को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। जयदेव हैट्रिक पर थे और खुद कप्तान यश ढुल उनका सामना करने आए, लेकिन उनादकट ने उन्हें भी अपना शिकार बनाते हुए हैट्रिक पूरी की। ये तीनों खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। जयदेव की हैट्रिक के बाद दिल्ली की टीम लड़खड़ा गई है।

यह भी पढ़े - इस भारतीय तेज गेंदबाज का दावा, मैं तोड़ूंगा शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी इतिहास के पहले गेंदबाज बने उनादकट

हैट्रिक के साथ ही जयदेव उनादकट ने इतिहास रच दिया है। अब वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मैच के पहले ओवर में ही विकेटों की हैट्रिक लेने वाले अकेले गेंदबाज बन चुके हैं। लंच तक दिल्ली का स्कोर 8 विकेट पर 108 रन है। इस स्कोर तक जयदेव उनादकट ने महज 9 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटका दिए हैं।

यह भी पढ़े - श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले दहाड़े कप्तान हार्दिक पांड्या, बोले- एशिया कप का बदला लूंगा और...