
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान पांड्या का बड़ा बयान, बोले- एशिया कप का बदला लूंगा।
IND vs SL 1st T20 : भारतीय टीम आज मंगलवार से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। भारत-श्रीलंका के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथ में है और कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। पांड्या ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाड़ियों को स्लेज नहीं करेगी, बल्कि उन्हें शारीरिक हाव-भाव से ही भयभीत कर देगी।
बता दें कि टीम इंडिया को एशिया कप 2022 में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब टीम इंडिया उस हिसाब को बराबर करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम उन्हें यह अहसास कराएंगे कि वह भारत के खिलाफ भारत में ही खेल रहे हैं।
पांड्या ने कहा कि उन्हें स्लेज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी है, क्योंकि उन्हें डराने के लिए हमारे शरीर का हाव-भाव ही काफी होंगे। इसके साथ ही पांड्या ने यह भी कहा कि मैं उन खिलाड़ियों को रोकने का प्रयास करूंगा, जिन खिलाड़ियों ने एशिया कप 2022 में हमसे मैच छीना था।
यह भी पढ़े - इस भारतीय तेज गेंदबाज का दावा, मैं तोड़ूंगा शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
संभावित भारतीय प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
संभावित श्रीलंका प्लेइंग 11
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा।
यह भी पढ़े - ऋषभ पंत की हालत लेकर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, कही दिल छू लेने वाली बात
Published on:
3 Jan 2023, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.