30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत को लेकर भावुक हुए पांड्या, बोले- टीम में हर कोई कर रहा उनके जल्द ठीक होने की दुआ

Rishabh Pant : कार हादसे में घायल हुए ऋषभ पंत के लिए हार्दिक पांड्या ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हार्दिक ने कहा कि टीम का हर सदस्य इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए प्रार्थना कर रहा है। हार्दिक ने कहा कि इसका टीम पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए भारत के लिए एक बड़ा नुकसान होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jan 2023, 9:53 AM IST

hardik-pandya.jpg

ऋषभ पंत को लेकर भावुक हुए पांड्या, बोले- टीम में हर कोई कर रहा उनके जल्द ठीक होने की दुआ।

Rishabh Pant : भारतीय टीम के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, जो कि शुक्रवार को एक कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिलहाल देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हार्दिक ने कहा कि टीम का हर सदस्य इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए प्रार्थना कर रहा है। पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से आराम देने के बाद हार्दिक ने कहा कि इसका टीम पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए भारत के लिए एक बड़ा नुकसान होगा, कब तक वह मैदान से दूर रहेंगे।

हार्दिक पांड्या ने एक प्रेस के दौरान कहा कि जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। एक टीम के रूप में हम उनके लिए दुआ करते हैं। हमारा प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा उनके साथ हैं और हम आशा करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। यह पूछे जाने पर कि पंत की दुर्घटना का विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा? इस पर पांड्या ने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि पंत जिस तरह के खिलाड़ी हैं, उसे देखते हुए उनकी मौजूदगी से टीम पर बड़ा फर्क पड़ेगा।

रुड़की के नजदीक हुआ हादसा

बता दें कि शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय ऋषभ पंत अपनी कार से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के रास्ते रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की के नजदीक ही वह कार से नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इसके बाद कार से ऋषभ पंत को निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया में चयन होने पर भावुक हुए शिवम मावी, बोले- मुझे पता था कि मेरा समय आ गया

पंत से मिलने वालाें का लगा तांता

फिलहाल ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को ही उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। विधायक से लेकर मंत्री और फिल्म जगत की हस्तियां उनका हाल जानने पहुंच रही है।

यह भी पढ़े - भारत-श्रीलंका का पहला टी20 मैच आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11