
टीम इंडिया में पहली बार चयन होने पर भावुक हुए शिवम मावी, बोले- मुझे पता था कि मेरा समय आ गया।
Shivam Mavi : भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार शामिल होने से तेज गेंदबाज शिवम मावी बेहद खुश हैं। शिवम ने बताया कि चयन होने पर वह भावुक हो गए, लेकिन उन्हें पता था कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने जाने का मेरा समय आ गया है। जब हम घरेलू खेल खेलते हैं तो हम आराम करने के लिए जल्दी सो जाते हैं। लेकिन, उस दिन मैंने सुना था कि टीम की घोषणा होने वाली है, मैं भैया सौरभ सिंह के कमरे में बैठा था। मावी ने बताया कि जैसे ही मुझे अपने चयन के बारे में पता चला तो एक सेकंड के लिए मेरी सांसें रुक गई। यह एक अद्भुत अहसास था। मैं भावुक था, लेकिन मुझे पता था कि मेरा समय आ गया है।
शिवम मावी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि माता-पिता के बलिदानों के बिना यह संभव नहीं होता। वे स्वाभाविक रूप से भावुक भी थे। मैंने खुद को जिस भी स्थिति में पाया, उन्होंने हमेशा मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और मुझ पर विश्वास करने की बड़ी भूमिका निभाई। बता दें कि 2018 में पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शिवम मावी भी शामिल थे। मावी ने अपनी शानदार गति से अपना नाम बनाया है।
आईपीएल 2023 नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर
बता दें कि आईपीएल 2023 नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में शिवम मावी को टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली थी। शिवम अब श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़े - ऋषभ पंत की हालत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें अब कैसी है तबीयत
घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन
शिवम मावी टी20 क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन देखें तो उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैचों में 14.5 की औसत और 6.64 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी शिवम ने शानदार गेंदबाजी की है।
यह भी पढ़े - बाबर आजम का बड़ा बयान, भारत पर पाकिस्तान की इस जीत को बताया बेहद खास
Published on:
2 Jan 2023, 2:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.