30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट, जानें अब कैसी है हालत

Rishabh Pant Health Update : देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की हालत में सुधार है। इसलिए उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर रख रही है, लेकिन उनसे मिलने वाले वीआईपी ने अस्पताल प्रबंधन की समस्या बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jan 2023, 12:37 PM IST

rishabh-pant.jpg

ऋषभ पंत को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट।

Rishabh Pant Health Update : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की हालत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब ऋषभ पंत की हालत में सुधार है और उन्हें अब आईसीयू से निकाल कर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर रख रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ऋषभ पंत काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। लिंगामेंट के सवाल के जवाब में डॉक्टरों ने कहा कि ऋषभ पंत के पैर के लिगामेंट का इलाज कहां किया जाएगा। इसका फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड करेगा।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली से उत्तराखंड जाते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और कार में आग लग गई थी। इस हादसे में पंत बाल-बाल बच गए। रुड़की के पास हुए इस हादसे में घायल पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विधायक-मंत्री समेत फिल्म अभिनेता पहुंच रहे हाल जानने

ऋषभ पंत के घायल होने के बाद से ही उनके फैंस भी खासे चिंतित हैं। वह पंत हालत जानना चाहते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें विधायक, मंत्री, अधिकारी के साथ फिल्म अभिनेता भी शामिल हैं। लोगों की भीड़ ने घायल ऋषभ पंत की टेंशन बढ़ा दी है। परिवार के लोग फैंस से अस्पताल नहीं आने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - भारतीय टीम की कप्तानी से रोहित शर्मा की होगी छुट्टी! BCCI की बैठक में हुए ये बड़े फैसले

अस्पताल प्रबंधन बोला- भीड़ बड़ी समस्या

पंत के मुलाकात करने वाले लोगों की भीड़ को अस्पताल प्रबंधन ने बड़ी समस्या बताया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पंत के लिए आगंतुकों को फिल्टर करने का उनके पास कोई तंत्र नहीं है। मुलाकात का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक है। इस दौरान केवल एक व्यक्ति ही मरीज से मिल सकता है, लेकिन पंत से मिलने अधिक लोग आ रहे हैं। ये एक बड़ी समस्या है।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने तैयार की 20 खिलाड़ियों की लिस्ट, इस दिग्गज ने जारी की सूची