
वर्ल्ड कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने तैयार की 20 खिलाड़ियों की लिस्ट।
Team India Squad for ODI World Cup 2023 : बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के रोडमैप को लेकर बैठक की है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अब खिलाड़ियों को टीम इंडिया में चयन के लिए जहां यो-यो के साथ डेक्सा टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा। वहीं, यह बात भी निकलकर सामने आई है कि बीसीसीआई ने इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर नेशनल क्रिकेट अकादमी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर काम करेंगे। बताया जा रहा है कि इन्हीं 20 खिलाड़ियों को अलग-अलग सीरीज में रोटेट किया जाएगा।
बता दें कि फिलहाल बीसीसीआई की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए 20 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर का वर्ल्ड कप टीम में चुना जाना तय है। बोर्ड बैठक के बाद ये साफ हो गया है कि वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है। इसी बीच क्रिकेट पंडितों की राय भी सामने आ रही है। इसी कड़ी में दिग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
हर्षा भोगले ने जारी की ये लिस्ट
रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया में यो यो के बाद अब डेक्सा टेस्ट पास करने पर ही मिलेगी एंट्री, जानें क्या है ये
5 ऑलराउंडर लिस्ट में शामिल
बता दें कि हर्षा भोगले ने अपने पसंदीदा 21 प्लेयर्स की लिस्ट में 5 बल्लेबाज, 4 विकेटकीपर, 2 फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर, 3 स्पिन ऑलराउंडर, 2 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। हर्षा भोगले का यह पूल काफी बैलेस्ड नजर आ रहा है। उनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का पूल बनाया है।
यह भी पढ़े - भारतीय टीम की कप्तानी से रोहित शर्मा की होगी छुट्टी! BCCI की बैठक में हुए ये बड़े फैसले
Published on:
2 Jan 2023, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.