30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम की कप्तानी से रोहित शर्मा की होगी छुट्टी! बीसीसीआई की बैठक में हुए ये बड़े फैसले

BCCI Review Meeting : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसके बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप समेत कई मुद्दों को लेकर एक समीक्षा बैठक की है, जिसमें रोहित शर्मा के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर कोई बात नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jan 2023, 10:53 AM IST

rohit-sharma.jpg

भारतीय टीम की कप्तानी से रोहित शर्मा की होगी छुट्टी!

BCCI Review Meeting : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसके बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को हटा दिया था। वहीं, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप समेत कई मुद्दों को लेकर एक समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और चेतन शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में भारतीय टीम की परफॉर्मेंस, रोडमैप जैसी चीजों तमाम चीजों पर बात की गई, लेकिन रोहित शर्मा के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर कोई बात नहीं हुई।

बीसीसीआई के सूत्र से जानकारी मिली है कि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। बीसीसीआई के सूत्र ने चेतन शर्मा फिर अध्यक्ष बनाने के सवाल पर कहा कि सबसे पहली बात कि चेतन शर्मा को नहीं बताया होता तो वे पहले आवेदन ही नहीं करते। यह एक संकेत है। भारतीय टीम को 10 महीने में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। चेतन शर्मा और हरविंदर के साथ तीन नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

बीसीसीआई अपनाएगा स्प्लिट कप्तानी और कोचिंग

बता दें कि बीसीसीआई ने अभी तक नई चयन समिति का गठन नहीं किया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बर्खास्त चेतन शर्मा की अगुवाई वाली समिति ने ही टीम इंडिया का चयन किया था। ऐसे में यह तय है कि नई चयन समिति बनते ही बीसीसीआई स्प्लिट कप्तानी और कोचिंग को अपनाएगा। यानी हार्दिक पांड्या को टी20 का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है तो वहीं रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रहेंगे। जबकि राहुल द्रविड़ को टी20 फॉर्मेट के कोच पद से मुक्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया में यो यो के बाद अब डेक्सा टेस्ट पास करने पर ही मिलेगी एंट्री, जानें क्या है ये

भारत-श्रीलंका सीरीज 3 जनवरी से

टीम इंडिया तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है और रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ ही तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, जिसमें रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे।

बैठक में हुए ये तीन बड़े फैसले

बीसीसीआई ने बैठक में फैसला लिया है कि अब खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन के लायक बनने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। वहीं, खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने को लेकर यो-यो के साथ डेक्सा टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। भारतीय टीम बिजी शेड्यूल और वनडे विश्व कप की तैयारियों को लेकर नेशनल क्रिकेट अकादमी से चुने हुए खिलाड़ियों की आईपीएल 2023 में भागीदारी पर नजर रखने के लिए फ्रेंचाइजी के साथ काम करेगी।

यह भी पढ़े - हार्दिक पांड्या को नियमित कप्तान बनाने को लेकर इस दिग्गज ने सेलेक्टर्स को दी ये चेतावनी