30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL : भारत-श्रीलंका का पहला टी20 मैच आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11

IND vs SL Dream 11 : भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज पहला मुकाबला आज मंगलवार को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइये जानते हैं भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jan 2023, 9:22 AM IST

india-vs-sri-lanka-1st-t20i-probable-playing-eleven-and-dream-11_1.jpg

भारत-श्रीलंका का पहला टी20 मैच आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11।

IND vs SL 1st T20 Playing 11 : भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज आज 3 जनवरी से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का नेतृत्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे तो श्रीलंका की कमान दासुन शनाका संभालेंगे। श्रीलंका और भारत के बीच अब तक कुल 9 टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें से 7 भारत ने जीती हैं तो एक श्रीलंका ने जीती है। जबकि एक सीरीज बराबर पर छूटी है। 2023 में दोनों टीमों की ये पहली सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आइये युवाओं से भरी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 क्या हो सकती है?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। युवा खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली दोनों टीमें जोश से भरपूर नजर आ रही हैं। क्योंकि इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन और केएल राहुल को आराम दिया गया है। देखने वाली बात ये होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या की श्रीलंका के खिलाफ क्या रणनीति होगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़े - बाउंड्री पार जाकर हवा में पकड़ा कैच, अब आप ही वीडियो देखकर बताएं ये Six है या Out

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा।

बेस्ट ड्रीम इलेवन

बल्लेबाज - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), पथुम निसांका और भानुका राजपक्षे

विकेटकीपर - ईशान किशन और कुसल मेंडिस

ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या और वनिंदु हसरंगा (उपकप्तान)

गेंदबाज - अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, महेश थीक्षणा और लाहिरू कुमारा

यह भी पढ़े - टीम इंडिया में चयन होने पर भावुक हुए शिवम मावी, बोले- मुझे पता था कि मेरा समय आ गया