
IND vs SL 2nd Test Colombo Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने गॉल में 165 रन से जीता। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सीरीज को शुभमन गिल एंड कंपनी 2-0 से जीतना चाहेगी। लेकिन, सबसे बड़ी चिंता का विषय इन दिनों श्रीलंका का मौसम है। जिस तरह गॉल में पांचों दिन बारिश ने खलल डाली थी, ठीक उसी तरह कोलंबो में पांचों दिन बारिश की संभावना जताई गई है। आइये आज हम आपको भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दौरान पांचों दिन के मौसम का पूर्वानुमान बताते हैं।
एक्यूवेदर के मुताबिक, कोलंबो में पांचों दिन 50 फीसदी से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। इस में गॉल की तरह कोलंबो में भी टॉस अहम भूमिका में होगा। टॉस जीतने वाली टीम का पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है। अगर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 के आसपास रन बनाने में सफल रहती है, तो वह बारिश बाधित मैच में जीत दर्ज कर सकती है, जिस तरह गॉल में भारत ने हासिल की थी। क्योंकि यहां भी स्पिन फ्रैंडली विकेट पर तीसरी और चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो सकता है।
23 अगस्त - कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन रविवार को 59 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इस दिन दक्षिण-पश्चिम से करीबी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
24 अगस्त - दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोलंबो में बारिश की संभावना बढ़कर 75 फीसदी तक पहुंच जाएगी। मैच के दौरान दिन भर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम से करीबी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
25 अगस्त - तीसरे दिन मंगलवार को भी करीब 75 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन दक्षिण-पश्चिम से करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
26 अगस्त - मैच के चौथे दिन थोड़ी कम बारिश के आसार हैं। इस दिन 55 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, हवा की रफ्तार भी धीमी होगी। बुधवार को दक्षिण पश्चिम से करीब 6 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।
27 अगस्त - कोलंबो में दूसरे टेस्ट के आखिरी और पांचवें दिन गुरुवार को बारिश की 62 फीसदी संभावना जताई गई है। इस दौरान करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।