क्रिकेट

IND vs SL Weather Update: गॉल के बाद कोलंबो टेस्ट में भी बारिश का खतरा? जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

कोलंबो टेस्ट के पांचों दिन भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में रोजाना मैच बारिश से वधित होगा। पांचों दिन यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
2 min read
Aug 22, 2026
ind vs sl 2nd test
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बार - बार बारिश हो रही है (Photo: IANS)

Sri Lanka vs India, 2nd Test, Weather update: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला रविवार यानि 23 अगस्त से खेला जाएगा। कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की नज़रें इस मैच को जीतकर सीरीज ड्रा कराने पर होंगी। हालांकि, गॉल की तरह इस टेस्ट मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

कोलंबो लगातार बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की आशंका है। यहां पांचों दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। टेस्ट के पहले दिन संभावना बाकी दिनों के मुक़ाबले कम है। दूसरे, तीसरे और पांचवें दिन 90% से ज्यादा बारिश की संभावना है।

रोजाना वाधित होगा खेल

23 अगस्त को कोलंबो में 64% बारिश की संभावना है। टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है। चौथे दिन 60% बारिश का अनुमान है। जबकि आखिरी दिन 91% बारिश की संभावना है। इसका मतलब है पांचों दिन बारिश मैच में लगातार खलल डाल सकती है।

कोलंबो टेस्ट के पांचों दिन का हाल

दिनतारीखबारिश की संभावना
पहला दिन23 अगस्त64%
दूसरा दिन24 अगस्त96%
तीसरा दिन25 अगस्त91%
चौथा दिन26 अगस्त60%
पांचवां दिन27 अगस्त91%

श्रीलंका और भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 47 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 में जीत, 2 में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

Updated on:
22 Aug 2026 05:01 pm
Published on:
22 Aug 2026 05:01 pm