क्रिकेट

IND vs UAE Playing 11: एशिया कप में आज भारत-यूएई की भिड़ंत, संजू-रिंकू समेत इनका कटेगा पत्ता! जानें दोनों की प्‍लेइंग 11

IND vs UAE Playing 11: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आज बुधवार 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और किस-किसका पत्‍ता कटेगा?
2 min read
Sep 09, 2025
IND vs UAE Playing 11

IND vs UAE Playing 11 Prediction: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से अफगानिस्‍तान और हांगकांग के बीच मुकाबले से हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आज बुधवार 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट का ये दूसरा मैच दुबई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले सबकी नजर दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन पर टिकी हैं। खासतौर से हर कोई ये जानना चाहता है कि टीम इंडिया कौन से प्‍लेयर्स के साथ उतरेगी और कौन से खिलाड़ी बेंच पर बैठेंगे। आइये आपको भी बताते हैं कि दोनों प्‍लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

जितेश और शिवम को मिल सकता है मौका

सबसे पहले बात करते हैं भारतीय टीम की अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल का ओपनिंग में उतरना तय माना जा रहा है। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का उतरना तय है। वहीं, पांचवें नंबर पर विकेटकीपर जितेश शर्मा तो छठे नंबर पर पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या उतरेंगे। जबकि सातवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल तो आठवें नंबर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। इसके साथ एक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और दो पेसर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका मिलना भी तय है।

इन खिलाडि़यों का कटेगा पत्‍ता

शुभमन गिल की वापसी और जितेश शर्मा को मध्‍यक्रम में मौका मिलने के चलते संजू सैमसन का पत्‍ता कट सकता है। वहीं, सहायक कोच मोर्ने मोर्केल ने शिवम दुबे को खिलाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में कुलदीप यादव को एक बार फिर से बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इनके अलावा हर्षित राणा और रिंकू सिंह को भी अभी बेंच पर इंतजार करना होगा।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव।

बार-बार बदलाव के बाद भी नहीं जीत सकी यूएई

वहीं, यूएई की प्‍लेइंग इलेवन की बात करें तो ट्राई सीरीज में बार-बार बदलाव के बाद भी मुहम्मद वसीम की अगुवाई वाली टीम कोई मैच नहीं जीत सकी थी। उसने अपने पहले तीन मैच 31 रन, 38 रन और 31 रन से गंवाए थे। हालांकि चौथे मैच में यूएई को अफगानिस्‍तान के खिलाफ महज 4 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे यूएई की टीम उसी प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

यूएई की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी और सिमरनजीत सिंह।

Updated on:
10 Sept 2025 07:15 am
Published on:
09 Sept 2025 12:00 pm