
IND vs WI 5th T20I Playing 11 Prediction: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को वेस्टइंडीज ने चौथे मुकाबले को भारत को 24 रन से हराते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरना चाहेंगे। आइये इस अहम मुकाबले से पहले भारत की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, इस पर एक नजर डालते हैं।
वैभव सूर्यवंशी पिछले चार मैचों पर बेंच पर रहे हैं और इस मैच में भी वह शायद बेंच पर ही बैठेंगे। ऐसे में फैंस को एक बार फिर ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी देखने को मिलने वाली है। संजू ने पिछले मैच में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, उनसे एक बार फिर इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके बाद तीसरे नंबर पर बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन और चौथे नंबर पर खुद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा उतरेंगे।
भारतीय टीम मैनेजमेंट हैदराबाद की तरह बेंगलुरु में भी एक बार फिर से तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकता है, जिसमें अनुभव के साथ युवा तालमेल देखने को मिलेगा। इनमें अनुभवी अक्षर पटेल, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। पिछले मैच में नीतीश ने बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली थी। हालांकि गेंद से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए थे।
प्रिंस यादव अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं, पिछले मैच में भी उन्होंने 9 की इकॉनमी से रन खर्चे थे। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंगलुरु में तेज गेंदबाज की जगह स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतर सकता है। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। इस तरह दो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व मयंक यादव के अलावा नीतीश रेड्डी के साथ उतर सकता है।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।