क्रिकेट

Ind vs Zim T20Is Time: जिम्बाब्वे में 23 जुलाई से गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला! जानें भारत में कितने बजे से देखें लाइव

Ind vs Zim T20I Series Time: आयरलैंड और इंग्‍लैंड के दौरे पर जहां मैचों का समय बार-बार बदलता रहा। वहीं, जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर भारत की टी20 सीरीज के सभी मैचों के लिए एक ही समय निर्धारित किया गया है। भारतीय फैंस इस सीरीज के मैचों को लाइव कितने बजे से देख सकते हैं? आइये आपको इससे जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स बताते हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
Ind vs Zim T20I Series Time
प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Zimbabwe T20I Series Timing: आयरलैंड और इंग्‍लैंड में टी20 सीरीज 0-2 और 0-4 से हारने के बाद भारतीय टीम अब जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है। जहां हरारे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इन दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा। जहां एक बार फिर सबकी नजर भारतीय टीनेजर ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। वह तीनों मैचों में बतौर सलामी बल्‍लेबाज उतर सकते हैं, क्‍योंकि संजू सैमसन को पहले ही इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इस सीरीज के मैचों को भारत में कब से देखा जा सकता है। आइये आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे टी20 सीरीज के मैच भारत में कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे टी20 सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग और टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देख सकेंगे?

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे टी20 सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में मोबाइल और लैपटॉप पर फैन कोड ऐप पर उपलब्‍ध होगी। वहीं, इसका लाइव प्रसारण फ्री ऑन एयर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के अलावा ज़ी यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में देख पाएंगे।

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे टी20 हेड-टू-हेड

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के टी20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों का आमना-सामना कुल 14 बार हो सका है। इनमें से टीम इंडिया ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो जिम्‍बाब्‍वे को सिर्फ तीन जीत ही नसीब हो सकी हैं। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा ज्‍यादा भारी नजर आ रहा है। लेकिन, आयरलैंड ने जिस तरह से पिछली घरेलू सीरीज में भारत का 2-0 से सूपड़ा साफ किया, उसे देखकर आंकड़े ज्‍यादा मायने नहीं रखते हैं।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे की टीम

भारतीय स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मयंक यादव और रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे स्‍क्‍वॉड: ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, सिकंदर रजा (कप्‍तान), ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा और न्यूमैन न्यामहुरी।

Updated on:
21 Jul 2026 03:15 pm
Published on:
21 Jul 2026 03:02 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज