क्रिकेट

आईपीएल के बाद इस टीम से काउंटी खेलेंगे कप्तान कोहली, करेंगे इंग्लैंड दौरे की तैयारी

काउंटी क्रिकेट में खेलने के चलते कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 9:19 AM IST
Virat Kohli to play for Surrey in English County

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए जून में इंग्लिश काउंटी सरे की ओर से खेलेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली करार के तहत तीन काउंटी चैंपियनशिप मैच और कम से कम तीन वनडे कप मैच खेलेंगे। काउंटी क्रिकेट में खेलने के चलते कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

सरे से खेलेंगे विराट कोहली
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान एक जून को वनडे कप में कैंट के खिलाफ होने वाले मैच में सरे की ओर से पदार्पण करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम को इसके बाद यार्कशायर के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलना है। सरे की टीम यदि वनडे कप में ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई करती है तो कोहली जून के मध्य में सरे के लिए क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैच भी खेल सकते हैं।

बेहद खुश हैं सरे के निदेशक
सरे के निदेशक ने कहा, "जून के महीने के लिए विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी के साथ करार होने से हम बेहद खुश हैं। विराट के साथ खेलने और अभ्यास करने से हमारे खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा जिन्हें विराट से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।" कोहली इस समय चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। उनसे पहले चेतेश्वर पुजारा यॉर्कशायर के लिए, इशांत शर्मा ससेक्स के लिए और वरूण आरोन लिशेस्टरशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं।

अगस्त में हैं इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज
भारत जुलाई से इंग्लैंड दौरे पर होगा जहां वह तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलेगा। अगस्त में टेस्ट सीरीज होगी। उससे पहले कोहली का इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने से उन्हें वहां की पिचों और परिस्थितियों को समझने का मौका मिलेगा। बता दें उस से पहले भारत को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है और बीसीसीआई चाहता है के कोहली अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाला ये एकमात्र टेस्ट मैच खेले ऐसे में ये देखना होगा के क्या कोहली इस एक टेस्ट मैच के लिए काउंटी क्रिकेट छोड़ कर आते हैं या नहीं।

Published on: