30 साल की हो गई अनुष्का
अनुष्का ने मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया और उनके पति विराट को इस बात की बेहद खुशी है कि अनुष्का उन्हें जीतते हुए देख पाई। मैच के बाद एक बयान में विराट ने कहा, "हमें इस जीत की बेहद जरूरत थी। टूर्नामेंट का यह सबसे महत्वपूर्ण स्तर है। ड्रेसिंग रूम में हम यही सोच रहे थे कि हमें आगे बढ़ने के लिए इसी प्रकार की जीत चाहिए थी। मेरी पत्नी अनुष्का यहां हैं और उनका जन्मदिन है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि वो हमें जीतते हुए देख पाई हैं। उनके सामने अपनी टीम के लिए दो अंक हासिल करने की खुशी है।