क्रिकेट

वेस्टइंडीज में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर द्वारा गलत बर्ताव करने से BCCI शर्मिंदा

भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम इससे पूर्व भी अपने गलत व्यवहार के लिए झेल चुके हैं आलोचना।
2 min read
Aug 14, 2019
BCCI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team ) के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम 2018 में ऑस्ट्रेलिया में अपने खराब के व्यवहार के बाद बेशक बच गए हों, लेकिन अब वेस्टइंडीज में अपने व्यवहार के कारण वह संकट में घिरते दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( Board of Control for Cricket in India ) ने दो उच्चायोगों को कहा था कि कैरिबिया में जिस विज्ञापन को फिल्माना है उसके लिए वह टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम से संपर्क करें, लेकिन जब त्रिनिदाद एंव टोबागो में मौजूद भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने सुब्रमण्यम से संपर्क किया तो उन्होंने अधिकारियों को तवज्जो नहीं दी।

बीसीसीआई ( BCCI ) के एक कार्यकारी का इस मसले पर कहना है कि पहले इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज किया गया। इसी कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अगर बात उच्चायोग की नहीं होती और सीओए के मुखिया विनोद राय ( Vinod Roy ) पर आंच नहीं आती तो इस बार भी इस घटना को नजरअंदाज किया जाता।

उन्होंने कहा, "पहले इस तरह की हरकतें हुई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। इसी कारण उनका हौसला बढ़ा है। अब क्योंकि राय तक बात आ गई है तो कार्रवाई की जा सकती है।"

आपको बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) के दौरान भी बोर्ड के अधिकारी सुनील के व्यवहार से खुश नहीं थे लेकिन तब भी विवाद से बचने के लिए इस बात को दबा दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, "जिस किसी ने भी मैनेजर से बात की वह मैनेजर के व्यवहार से बेहद निराश हुआ। अपने दोस्तों के लिए टिकट और पास इकट्ठे करना उनकी प्राथमिकता है और अपने पद की जिम्मेदारी निभाना उसके बाद आता है।"

Updated on:
14 Aug 2019 11:14 am
Published on:
14 Aug 2019 11:08 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा