क्रिकेट

INDvNZ: कितनी पानी में है टीम इंडिया, आज आ जाएगा सामने

30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होगा वर्ल्ड कप। अभ्यास मैच से हो जाएगा टीम इंडिया की तैयारी का अंदाजा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज़ हार चुका है भारत।
2 min read
Indian Cricket Team

लंदन। 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ( World Cup ) को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team) बेहद उत्साहित है। टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री द्वारा वर्ल्ड कप जीत के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।

लेकिन दावे अपनी जगह है और मैदान पर प्रदर्शन करना अपनी जगह। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि घरेलू मैदान पर खेली गई पिछली वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में विराट कोहली ( Virat Kohli ) अपनी कप्तानी में आरसीबी को कोई सफलता नहीं दिला सके थे।

यह ख़बरें भी रोचकः

वैसे टीम इंडिया की वर्ल्ड कप को लेकर क्या तैयारी है इस बात का सबूत शनिवार को न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के खिलाफ खेले जाने वाले पहले अभ्यास मैच में मिल जाएगा। यह मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

अभ्यास मैच दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। इससे पता चलेगा की टीमें कहां खड़ी हैं साथ ही मुख्य मैचों की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच होने से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितयों में ढलने में भी मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाज़ों को अपने आप में लय में लाने का अच्छा मौका है। टीम के अधिकतर बल्लेबाज़ अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे जहां विकेट अमूमन बल्लेबाज़ों की मददगार होती हैं।

अब स्थितियां अलग हैं और इंग्लैंड की पिचें भी बल्लेबाज़ों को परेशान करेगी। न्यूजीलैंड के पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी जैसे गेंदबाज़ हैं जिनमें गेंद को स्विंग कराने की काबिलियित है। इन दोनों के खिलाफ खेलने से भारतीय गेंदबाज़ों को मुख्य मैचों में जाने से पहले लय में आने का मौका मिलेगा।

इस मैच में भारत नंबर-4 के बल्लेबाज़ को लेकर चली आ रही टेंशन का भी समाधान ढ़ूंढ़ने की कोशिश करेगा। कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि टीम के पास इस नंबर के लिए कई विकल्प हैं ऐसे में देखना होगा कि कौन इस जिम्मेदारी को संभालेगा। दो अभ्यास मैचों में नंबर-4 के लिए टीम प्रबंधन तैयार कर सकता है।

वहीं गेंदबाज़ों को भी विकटों के बारे में पता चलेगा कि यहां कहां गेंद डालना है और किस तरह मौसम की मदद लेनी है।

वहीं किवी टीम के लिए यह मैच बल्लेबाज़ों के लिहाज से अहम है। इंग्लैंड में उसके बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं। भारत का गेंदबाज़ी आक्रमण मजबूत है जो किवी टीम को तैयारी के लिए पूरी तरह से मुफीद है।

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारतः

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, और रवींद्र जडेजा।

न्यूजीलैंड:

केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और रॉस टेलर।

Updated on:
25 May 2019 03:25 pm
Published on:
25 May 2019 02:02 pm